Sangam Today News/-
Almora जनपद के SSJ राजकीय पीजी कालेज स्याल्दे में सत्र-2026-27 का दीक्षारम्भ कार्यक्रम आयोजन बीते दिवस गुरूवार को हुआ।जिसमें नव प्रवेशित छात्र छात्राओं का स्वागत किया
कर प्राध्यापको ने अपने विषय और प्रभार कि जानकारी विद्यार्थियों से साझाा की। प्राचार्य डॉ निर्मला लोहनी ने छात्र छात्राओं को अनुशासन में रहकर महाविद्यालय में शिक्षा के साथ साथ अन्य गतिविधि में भी भाग लेने का आग्रह किया.।कार्यक्रम का संचालन डॉ श्वेता सिंह ने किया ।इस अवसर पर डॉ कुलदीप रस्तोगी, डॉ निशा, डॉ अमित कुमार,डॉ जगदीश चद्र, डॉ निरुपमा तिवारी आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 का आयोजन
स्याल्दे/- एसएसजे राजकीय पीजी कालेज स्याल्दे में अखिल भारतीय शिक्षा समागम (ABSS ) 2026 का आयोजन महाविद्यालय सभागार में 11से 13अगस्त तक हुआ। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ निर्मला लोहनी ने की | कार्यक्रम का संचालन डॉ जगदीश चंद्र ने करते हुये इसका उद्देश्य बताया कथा विविध जानकारी दी। तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रथम दिवस व्याख्यानमाला *विकसित भारत @ 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में शिक्षा की भूमिका (NEP 2020 के विशेष सन्दर्भ में एवं " भारतीय ज्ञान परंपरा में भाषायी विविधता की महत्ता" थे | इस विषय पर डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. निशा, डॉ. आरती अरोरा, डॉ. हरीश सिंह, एवं डॉ. कुलदीप सिंह ने अपने विचार रखे | वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होती है | NEP -2020 को अगर धरातल पर सही तरीके से लागू किया जाए तो भारत निश्चित तौर पर 2047 में विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर होगा | द्वितीय दिवस को डिजिटल पोस्टर चुनौती, कविता एवं कहानी लेखन तथा नवाचार प्रदर्शन का आयोजन किया गया | जिसका विषय NEP-2020 एवं विकसित भारत 2047 था | इस में पूजा, प्रथम, शुभम द्वितीय एवं सुशील त्रितीय स्थान पर रहे |तृतीय दिवस को वाद- विवाद एवं प्रश्ननोत्तरी, तथा कला उत्सव शैली की सांस्कृतिक एवं कला गतिविधि का आयोजन किया गया, जिसकी थीम *"NEP-2020 के माध्यम से विकसित भारत 2047"* थी | जिस में कुनाल, सानिया उप्रेती, नितेश टम्टा, जगदीश, आदि छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया | इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक ने NEP-2020 एवं विकसित भारत 2047 के संबंध में जानकारी दी गयी।

