Sangam Today News/-
Almora जनपद के राजकीय डिग्री कालेज भिकियासैण में समाजशास्त्र विभाग एवं यूथ रेड क्रॉस समिति के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026के अंतर्गत शिक्षा की परिकल्पना @ 2047" विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुयी।इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन दीपक बिष्ट ने पोस्टरों का अवलोकन कर प्रसंशा की।तथा रचनात्मक गतिविधियों में निरंतर भागीदारी के लिए प्रेरित भी किया।प्राचार्य प्रो शर्मिला सक्सेना ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये कहा प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्र -छात्राओं को वर्ष 2047 के भारत में शिक्षा के स्वरूप, आधुनिक तकनीक और भविष्य की शैक्षणिक आवश्यकताओं पर विचार करने व अपनी रचनात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है।प्रतियोगिता में मूल्यांकन के आधार पर हर्षिता,अंकिता बिष्ट एवं प्रीति रावत ने क्रमश:प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन समाजशास्त्र विभाग व यूथ रेड क्रॉस समिति प्रभारी डॉ. इला बिष्ट द्वारा किया गया।निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ दीपा लोहनी,डॉ सुभाष चंद्र एवं डॉ परितोष उप्रेती रहे।कार्यक्रम में अखिल भारतीय शिक्षा समागम ,2026 के संयोजक डॉ मनप्रीत सिंह ने समागम से सबंधित अनेकों जानकारी साझा की।इस मौके सभासद वार्ड 4के प्रतिनिधि शिवेंद्र जीना आदि मौजूद रहे।

