Ticker

6/recent/ticker-posts

राजकीय महाविद्याल में हर घर तिरंगा अभियान जारी, पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


Sangam Today News/- 
Bhikiyasean/- डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैण (अल्मोड़ा) में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत तिरंगे से प्रेरित पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय में तिरंगे से प्रेरित कई पेंटिंग बनाये गये । कार्यक्रम प्राचार्य प्रोफ़ेसर शर्मिला सक्सेना की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन दीपक बिष्ट अध्यक्ष रहे।कार्यक्रम का संचालन हर घर तिरंगा अभियान 2026 की संयोजक एवं भौतिक विज्ञान प्रभारी डॉ. इंदिरा द्वारा किया गया ।
निर्णायक मंडल में डॉ परितोष उप्रेती असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल, डॉ सुभाष आर्या असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी एवं श अजय पांडे योग प्रशिक्षक रहे ।
  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हर्षिता पांडे छात्रा बी. ए. पंचम सेमेस्टर , द्वितीय स्थान दीपा नैलवाल छात्रा बी. ए.पंचम सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान अंकिता बिष्ट बी. ए. तृतीय सेमेस्टर ने प्राप्त किया प्राप्त किया।  
कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, कर्मचारी और प्राध्यापक उपस्थित रहे।