Ticker

6/recent/ticker-posts

बाइक से अवैध शराब तस्करी कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार,बाइक सीज


Sangam Today News/- 
Almora/- अल्मोड़ा जनपद के थाना भतरौंजखान अंतर्गत मोहान चेक पोस्ट पर अवैध नशा तस्करी को रोकने के लिए थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में चलाये गये चैकिंग अभियान के दौरान बाइक संख्या यूके 19बी 2640 की तलाशी लेने पर 52पाउच अवैध कच्ची शराब बाइक सवार युवक दिनेश चंद्र निवासी नारायणपुर मुलिया रामनगर के कब्जे के बरामद हुयी। पुलिस ने बाइक को सीज कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बरामदगी के आधार पर थाना भतरौंजखान में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है।