Sangam Today News/-
Almora जनपद अंतर्गत श्री रामसिंह धोनी राजकीय डिग्री कालेज जैंती में सत्र 2026-27 के नव प्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षा आरम्भ कार्यक्रम हुआ।इस दौरान नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय का परिचय कुलानुशासक डॉ योगेंद्र सिंह राणा द्वारा दिया गया।इससे पूर्व प्राचार्य ने नव प्रवेशित छात्र छात्राओं को शपथ दिलाकर दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।उन्होंने अनुशासन पर जोर देते हुए आवश्यक जानकारी दी।तथा NEP 2020 व वर्ष 2025 में जोड़े गए नवीन विषयों के बारे मे चर्चा की।डॉ वाईएस राणा ने महाविद्यालय में गठित महत्वपूर्ण समितियां के संयोजक एवं विषय विभाग अध्यक्षों द्वारा छात्र-छात्राओं को विविध विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी ।वरिष्ठ प्राध्यापक राकेश बिष्ट ने रोजगार एवं आत्मनिर्भर बनने हेतु छात्र छात्राओं को प्रेरित किया गयाl जबकि डॉ दर्शना पंत ने छात्राओं को उनके अधिकारों और महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ की जानकारी दी। ।डॉ रेखा जोशी ने महाविद्यालय में अध्ययन के पश्चात विभिन्न क्षेत्रों रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया ।क्रीडा के क्षेत्र में विभिन्न अवसरों की जानकारी डॉ रितेश टम्टा ने दी।डा प्रेमा कैड़ा ने भूगोल विषय की जानकारी दी।योगाचार्य संजय कुमार द्वारा योग की जानकारी दी गयी और कुमाऊनी स्वरचित कविता से सभी छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद दिया। मंच का संचालन संस्कृत के प्राध्यापक डॉ मनोज जोशी ने किया।प्राचार्य एवं नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं द्वारा केक कटिंग कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

