Ticker

6/recent/ticker-posts

"विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" पर देश के अमर शहीदों को किया नमन


Sangam Today News/- 
/- Bhikiyasean Almora जनपद अंतर्गत डॉ पीएस बिष्ट डिग्री कालेज भिकियासैण में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर देश के अमर शहीदों को श्रृद्धासुनन अर्पित कर उनके देश की आजादी की लड़ाई में अमूल्य योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ विश्वनाथ पांडे ने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य भारत विभाजन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर आजादी में उनके योगदान को याद करना है।इस मौके पर प्राचार्य प्रो शर्मिला सक्सेना ने अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, समाजिक समरसता एवं अखंडता के प्रति जन सामान्य में जागरूकता एवं विश्व शांति के मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम में विभाजन विभीषिका पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।कार्यक्रम में डॉ मनप्रीत सिंह,डॉ दीपा लोहनी, डॉ सुभाष चंद्र,डॉकौशलअग्रवाल ,डॉ. इला बिष्ट,डॉ.साबिर हुसैन,डॉ.परितोष उप्रेती,डॉ.इंदिरा आदि मौजूद रहे।


एसएसजे राजकीय डिग्री कालेज स्याल्दे मे हुआ कार्यक्रम

शुक्रवार 14 अगस्त को महाविद्यालय, स्याल्दे में विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वर्ष 1947 में भारत विभाजन के दौरान विस्थापन, हिंसा तथा अपनों से बिछड़ने की पीड़ा झेलने वाले लोगों के संघर्ष एवं बलिदान को स्मरण करना तथा इस पीड़ा को एक ऐतिहासिक त्रासदी के रूप में याद करना था। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. निर्मला लोहनी की अध्यक्षता में सम्पन्न इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने विभाजन के दौरान अपने प्राण गँवाने वाले तथा विस्थापन की पीड़ा सहने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन धारण किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं उसके सामाजिक प्रभावों से अवगत कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि विभाजन की गाथा को स्मरण करने का उद्देश्य किसी समुदाय को दोषी ठहराना नहीं, बल्कि इतिहास से सीख लेकर वर्तमान एवं भविष्य में सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे को मजबूत करना है।
इसके साथ ही छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों द्वारा भारत सरकार के My Gov पोर्टल पर विभाजन की विभीषिका पर आधारित क्विज में प्रतिभाग कर प्रमाण-पत्र डाउनलोड भी किए गए। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक परिषद् प्रभारी डॉ. निरुपमा तिवारी ने किया ।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।