Ticker

6/recent/ticker-posts

साइबर ठगों पर उत्तराखंड पुलिस का शिकंजा, ₹55.48 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार


Sangam Today News/- 
देहरादून/ शेयर बाजार और IPO में निवेश के नाम पर लाखों रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड पुलिस की STF और साइबर थाना देहरादून की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह के एक प्रमुख सदस्य को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पर एक पीड़ित से करीब ₹55.48 लाख की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह में शामिल होने का आरोप है। ठगों ने शेयर बाजार और IPO में निवेश के जरिए बेहतर मुनाफे का झांसा देकर पीड़ित को अपने जाल में फंसाया था।
मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान की। इसके बाद टीम ने अमृतसर में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।