Ticker

6/recent/ticker-posts

सीएम ने 35आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य सम्मान किया प्रदान,सम्मान राशि बढाने की हुई घोषणा


Sangam Today News/- 
देहरादून/- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्य मुख्य सेवक सदन देहरादून में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से चयनित 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया।साथ ही विभिन्न जनपदों से चयनित 35 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर सीएम धामी ने तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि को ₹ 51 हजार से बढ़ाकर ₹ 75 हजार करने तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की सम्मान राशि भी ₹ 51 हजार से बढ़ाकर ₹61 हजार करने की घोषणा की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि की है।आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय ₹7,500 से बढ़ाकर ₹9,300 , मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय ₹4,500 से बढ़ाकर₹ 6,250 तथा सहायिकाओं का मानदेय ₹3,550 से बढ़ाकर ₹5,250 किया गया है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर के पद पर पदोन्नति का प्रावधान भी किया गया है।