Sangam Today News/-
उत्तराखंड में मानसून के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार 17 अगस्त को बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बेहद तेज बारिश का दौर भी देखने को मिल सकता है।
वहीं, राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा बारिश की तीव्रता बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है।
18 अगस्त को उत्तराखंड के कई पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

