Sangam Today News/-
देहरादून/-जनपद देहरादून के चकराता क्षेत्र के लालपुर के एक कार लगभग 35मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।जिसमें दो महिलाओं सहित 5लोग घायल हो गये हैं। एनडीआरएफ व पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुचाया है। बताया गया है कि दुर्घटनाग्रस्त कार में कुल 5 लोग सवार बतीये गये हैं।जिनमें 03 पुरुष और 02 महिलाएं शामिल हैं।इस हादसे में 02 लोग गंभीर रूप से घायल ह गये। जबकि 03 को सामान्य चोटें आई हैं।सूचना मिलते ही एसडीआरएफ(SDRF) और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और सभी घायलों को भारी मश्क्त के बाद रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि कार सवार चकराता घूमने जा रहे थे। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
