Sangam Today News/-
Almora/-SSP Almora चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में नशा तस्करी रोकने के लिए सघन चैकिंग अभियान जारी है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह व एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में रगड़गाड़ तिराहे के समीप चैकिंग अभियान के दौरान सुरेश कुमार निवासी खजूराजर बिजनौर यूपी के कब्जे से 6.596किग्रा गांजा बरामद किया।जिसकी कीमत ₹1लाख64हजार875है।अभियुक्त सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत FIR पंजीकृत की है।

