Ticker

6/recent/ticker-posts

16 विद्यार्थियों को समारोह में प्रदान की 'सामाजिक सहभागिता छात्रवृत्ति

   Sangam Today News/- 
पौड़ी गढ़वाल जनपद अंतर्गत ब्लाक बीरोंखाल के पब्लिक इण्टर कॉलेज जोगीमढ़ी  में स्वतन्त्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ के मौके पर भब्य कार्यक्रम हुआ।इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 16 छात्र-छात्राओं को 'सामाजिक सहभागिता छात्रवृत्ति वितरित की गयी। छात्रवृत्ति दाता नारदानन्द बलूनी, (सेवा निवृत्त IAA.S) निवासी ग्राम भैसोड़ा (बीरोंखाल) पौड़ी गढ़वाल द्वारा ₹ 20 हजार की धनराशि  प्रदान की है। जिसमें ₹5000पुस्तकालय के लिए भी शामिल है।जबकि प्रो कुलभूपण बलूनी निवासी ग्राम भैसोड़ा,उप कुलपति बिडला ग्लोबल यूनिवर्सिटी, ओडिशा ने ₹ 10 हजार, प्रो सुरेश बन्दूणी ग्राम सीला पौड़ी गढ़वाल ने अपनी धर्मपत्नी स्व० कृष्णा कुमारी की स्मृत्ति में ₹ 5 हजार पीताम्बरी देवी धर्मपत्नी स्व जगत सिंह नेगी सेवा निवृत्त  प्रधानाचार्य इका जोगीमढ़ी ने पांच हजार, प्रो सूरज चंद ग्राम मटकुण्डा बीरोंखाल ने₹5हजार  अपने पिता स्वर्गीय  चंदन सिंह चंद पूर्व प्रबन्धक की स्मृति मे प्रदान किए गए हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० विजय कुमार राणा के द्वारा सभी छात्रवृत्ति दाताओं का धन्यवाद किया है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रान्तीय उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ अजय सिंह बिष्ट,पूजा नेगी ग्राम प्रधान बमराड़ी,  अध्यक्ष एसएमसी भगतराम गगोडिया सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।