Sangam Today News/-
Almora जनपद के सल्ट विधान सभा क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ धूमधाम के साथ मनायी गयी। इस मौके पर जालीखान सल्ट बाजार से खुमाड़ सल्ट तहसील परिसर तक विधायक महेश जीना की अगुवाई में भारत माता की जय व बंदे मातरम् उदघोष के साथ भव्य तिरंगा रैली निकाली गयी।तत्पश्चात खुमाड़ सल्ट तहसील परिसर में स्थापित 101 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्थल का लोकार्पण विधायक ने किया।
तथा जनसभा को संबोधित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर उन्हें नमन किया। तथा कहा सल्ट का स्वतंत्रता आन्दोलन में अहम योगदान रहा है।जिस कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं क्षेत्रवासियों को दी। साथ ही पर्यावरण मित्र सुनील कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया।
इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री महेश्वर मेहरा, मंडल अध्यक्ष सल्ट सुजीत चौधरी भगवती तिवारी, साहिल रावत, देवीदत्त शर्मा, विक्रम बिष्ट, गोपाल मीणा, जयपाल रावत, दिनेश पंवार, गणेशी देवी, प्रेमा देवी, सुशीला भंडारी, मनीषा देवी, बालम मोहारी सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।




