Sangam Today News/-
Almora जनपद अंतर्गत कर्णप्रयाग-चौखुटिया-रामनगर मोटर मार्ग पर कर्णप्रयाग से रामनगर जा रही जीएमओयू(GMOU) की एक यात्री बस शुक्रवार शाम 3बजे के आसपास चौखुटिया से लगभग 5KM आगे पटलगांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में उतर गई। राहत की बात यह रही कि एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, बस में करीब 16 यात्री सवार थे। घटना के बाद यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में दो बच्चों को मामूली चोटें आईं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC)ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
बस चालक ने बताया कि वाहन अचानक एक ओर खिंचने लगा, जिसके कारण बस सड़क से उतरकर खेत में चली गई। चालक के अनुसार, बस को रोकने के लिए ब्रेक लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहन समय पर नहीं रुक सका।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों की सहायता की। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

