Sangam Today News/-
Almora/- सल्ट ब्लाक अंतर्गत खुमाड़ में पत्नी की हत्या आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।बीते दिवस रजत चंद्रा निवासी रामनगर ने थाना सल्ट में तहरीर दी कि उसकी बहन भूमिका उर्फ पूजा का विवीह नवम्बर 2022में दीपक चंद्र खर्कवाल पुत्र प्रकाश चंद्र निवासी खुमाड़ (सल्ट) से हुआ था।लेकिन दीपक उसकी बहन के साथ मारपीट कर रकम व दहेज की मॉग करता था।बीते 4जून 2026को भी उसने मेरी बहन के साथ मारपीट कर हत्या कर दी है। पुलिस प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रारम्भ की।
घटना की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा (SSP Almora)चन्द्रशेखर घोडके ने तत्काल सीओ अल्मोड़ा (CO Almora) बलवन्त सिंह रावत को घटनास्थल का निरीक्षण करने हेतु भेजा गया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजकर घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए।साथ ही प्रकरण के शीघ्र एवं निष्पक्ष अनावरण तथा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिसअधीक्षक (ASP) श्हरबंस सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई. गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी एवं साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक चंद्र खर्कवाल उम्र-30 वर्ष पुत्र प्रकाश चन्द्र निवासी ग्राम- खुमाड़, सल्ट जिला अल्मोड़ा को 5जून 2026 को सूचना के 24 घण्टे के भीतर कूपी बैंड सल्ट से गिरफ्तार करते हुए पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की गयी।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह, अपर उपनिरीक्षक लोमेश कुमार, कास्टेबल टोनेश त्यागी आदि शामिल हैं।