Ticker

6/recent/ticker-posts

अल्मोड़ा जनपद के इस मार्ग पर हुई कार दुर्घटनाग्रस्त,4लोगों ने गवाई जान


Sangam Today News/- 
 Almora/- जनपद अल्मोड़ा के थाना लमगड़ा अंतर्गत बलिया-बैगनिया मोटर मार्ग पर सोमवार 2बजे के आसपास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।जिसमें 4लोगों की जान गयी है।तथा 2यात्री घायल हुए हैं।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बलिया-बैगनिया मार्ग पर 010 अल्टो कार(Car) नंबर यूके 04Z-5819 के अनियंत्रित होकर लगभग 25 फीट गहरी खाई में दूर्घटनाग्रस्त होकर गिर गयी।दिसमें कुल 6 व्यक्ति सवावार थे।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक पुलिस टीम एवं आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, लमगड़ा पहुंचाया गया। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के उपरांत दोनों घायलों को बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया दुर्घटना में चार व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हो गई, जबकि दो व्यक्ति घायल हुए हैं। मृतकों के पंचायतनामा की कार्यवाही प्रचलित है।
*दुर्घटना में घायल*-
01-गोपाल सिंह पुत्र खीम सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 45 वर्ष)
02-सचिन सिंह बिलवाल पुत्र राजेन्द्र सिंह बिलवाल, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 18 वर्ष)

*दुर्घटना में मृतकों का विवरण*
01-राजेन्द्र सिंह बिलवाल पुत्र नारायण सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, उम्र 40 वर्ष
02- जगदीश सिंह पुत्र लछम सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा,उम्र 35 वर्ष)
03 - लछम सिंह पुत्र प्रताप सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, उम्र 56 वर्ष
04 - पान सिंह पुत्र विशन सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, उम्र 55 वर्ष)