Ticker

6/recent/ticker-posts

भारी बारिश के संभावना के मध्यनजर इस जनपद में कल स्कूलों में रहेगी छुट्टी


Sangam Today News/- 
बागेश्वर/- राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून द्वारा 1जुलाई 2026(बुधवार) को जनपद बागेश्वर अंतर्गत कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना के मध्यनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।जिला मजिस्ट्रेट बागेश्वर अपूर्वा पाण्डेय ने सुरक्षा के दृष्टिगत 1जुलाई 2026को जनपद बागेश्वर अंतर्गत समस्त शासकीय,अशासकीय, निजी स्कूलों (कक्षा 1से 12तक) व ऑगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

 उत्तराखंड में अब मानसून की दस्तक के आसार लगने लगे हैं। मौसम विभाग ने 3 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है।
1 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 1 जुलाई को देहरादून और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इन दोनों जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
2 जुलाई को मौसम और अधिक सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार 3 जुलाई को  प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां बनी रहेंगी। बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली सहित कई पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और संवेदनशील मार्गों पर मलबा आने की आशंका के मद्देनजर यात्रियों और स्थानीय लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।