Sangam Today News/- कुमाऊँ- गढ़वाल सहित मैदानी क्षेत्र को जोड़ने वाले रामनगर-मोहान राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) संख्या-309 पर धनगढ़ी नाले पर बहुप्रतीक्षित गार्डर सेतु ने साकार रूप ले लिया है। रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा,विधायक रामनगर दिवान सिंह, विधायक रानीखेत डॉ प्रमोद नैनवाल, विधायक सल्ट महेश जीना ने के साथ ₹ 29.65 करोड़ की लागत से निर्मित धनगढ़ी पुल का लोकार्पण किया है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा लंबे समय से इस पुल की मांग चली आ रही थी,लोगों ने इसके लिए संघर्ष भी किया,बरसात में अनेकों जाने इस नाले ने ली हैं। उनकी सरकार ने जनहित की इस मॉग को गंभीरता से लिया ।परिणामस्वरूप पुल अस्तित्व में आ गयी है।उन्होंने इसके लिए आमजनमानस को बधाई देते हुए कहा इस पुल का लाभ चारधाम यात्रा सहित कुमाऊँ, गढ़वाल की अनेकों विधानसभा क्षेत्र की जनता को मिलेगा।साथ ही उन्होंने कहा इसी पुल की थोड़ी दूरी पर पनोद नाले में भी गार्डर पुल बनाकर तैयार हो गयी है।मुख्यमंत्री व केंद्रीय राज्य मंत्री का कार्यक्रम स्थल पर मौजूद विधायकों,पार्टी पदाधिकारियों आदि ने भब्य स्वागत कर पुल निर्माण कराने के लिए दोनों का आभार जताया है।


