Ticker

6/recent/ticker-posts

राधिका देवी की अंतिम इच्छा का हुआ सम्मान,पार्थिव शरीर सौंपा मेडिकल कालेज को,समाज के लिए बनी नजीर


Sangam Today News/- 
Almora/- जनपद अल्मोड़ा के तहसील चौखुटिया अंतर्गत ग्राम घुंघोली (बसभीड़ा) निवासी 82 वर्षीय राधिका देवी का शुक्रवार को निधन हो गया।उनके निधन के बाद परिजनों ने उनकी अंतिम व इच्छा का सम्मान करते हुए सभी आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कीं और उनका पार्थिव शरीर चिकित्सा शिक्षा एवं शोध कार्य के लिए मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा को सौंप दिया।परिजनों के अनुसार राधिका देवी ने जीवनकाल में स्वयं देहदान का निर्णय लिया था। बताया गया कि उनकी पुत्रवधु दीपा तिवारी जो शिक्षिका हैं उनके द्वारा पहले ही देहदान का संकल्प लेने से उन्हें भी प्रेरणा मिली थी।इसके बाद उन्होंने अपनी इच्छा परिवार के सदस्यों को स्पष्ट रूप से बता दी थी।राधिका देवी के निधन के उपरांत परिवार ने उनकी इच्छा के अनुरूप देहदान की प्रक्रिया शुरू की। आवश्यक कानूनी एवं प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा की टीम पार्थिव शरीर अपने साथ लेकर रवाना हुई।देहदान को चिकित्सा शिक्षा, शोध और भावी चिकित्सकों के प्रशिक्षण के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। क्षेत्र के लोगों ने राधिका देवी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके इस निर्णय को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। उनका कहना है कि ऐसे मानवीय कार्य समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ अधिक लोगों को देहदान जैसे पुण्य कार्य के लिए प्रेरित कर सकते हैं।