Ticker

6/recent/ticker-posts

धनगढी पुल संघर्ष समिति ने दिवंगत आन्दोलनकारी को दी श्रृद्धांजलि,जनता के संघर्ष को किया याद


Sangam Today News/- 
Almora जनपद के सल्ट विधानसभा अंतर्गत इकूखेत में धनगढ़ी पुल संघर्ष समिति की अहम बैठक रविवार को हुयी।धनगढ़ी पुल संघर्ष समिति के केंद्रीय कार्यालय इकूखेत में हुई बैठक में धनगढ़ी व पनौद नाले के ऊपर पुल बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति द्वारा पूर्व में कुमाऊँ व गढ़वाल के विभिन्न क्षेत्रों में जगाई अलख व आन्दोलन को याद किया गया।तथा इसी के परिणाम स्वरूप पुलों के निर्माण पूरा होने पर खुशी जताई गयी। बैठक में धनगढ़ी पुल आंदोलन के दिवंगत सक्रिय आंदोलनकारी देव सिंह रावत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनके संघर्ष, समर्पण एवं योगदान को नमन किया। साथ ही समिति ने धनगढ़ी पुल के शुभारंभ होने पर खुशी जताते हुए आंदोलनकारियों, पत्रकारों , लोकगायकों तथा गढ़वाल, कुमाऊँ मंडल से आन्दोलन मे भागीदारी करने वाले सभी लोगों का आभार जताया है। 
समिति के अध्यक्ष सुनील टम्टा ने कहा कि सरकार को आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। इतिहास सदैव संघर्ष करने वालों के योगदान को याद रखता है। सरकार का दायित्व विकास कार्यों को पूरा करना होता है, लेकिन किसी भी जनआंदोलन की वास्तविक शक्ति जनता और आंदोलनकारियों की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने कहा कि धनगढ़ी पुल केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के लंबे संघर्ष, धैर्य और एकता का प्रतीक है।संरक्षक एवं राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र नेगी ने कहा कि धनगढ़ी पुल आंदोलन एक सफल जनआंदोलन रहा है, जिसने वर्षों पुरानी जनमांग को पूरा कराया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यदि जनहित के किसी भी मुद्दे पर संघर्ष की आवश्यकता पड़ी, तो समिति पूरी एकजुटता और मजबूती के साथ जनता के हित में आंदोलन करने के लिए सदैव तैयार रहेगी।कार्यक्रम में संरक्षक राजेंद्र नेगी (राज्य आंदोलनकारी), अध्यक्ष सुनील टम्टा, प्रताप सिंह, आनंद राम, जगत रावत, मंगल सिंह, भूपाल रावत, लूथ सिंह, मोहन सिंह, संग्राम देवी, पूजा रावत, निशा रावत, रितिका टम्टा, मोहन चंद्र, प्रताप सिंह, बलबीर सिंह, राम सिंह, त्रिलोक सिंह, पूरन सिंह, ललित प्रसाद, आशा नंद एवं चंदन सहित अनेक आंदोलनकारी मौजूद रहे।