Sangam Today News/-
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी पांच दिनों तक मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 5 से 9 जुलाई तक जारी जिला स्तरीय मौसम पूर्वानुमान में राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा, गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में अत्यधिक वर्षा के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है। वहीं, मैदानी जिलों में भी अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
5 जुलाई: चमोली, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना। देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चंपावत, ऊधम सिंह नगर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश का अनुमान।
6 जुलाई: बागेश्वर में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, जबकि रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल में भारी बारिश हो सकती है।
7 जुलाई: देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और बागेश्वर सहित कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना।
8 जुलाई: उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश का अनुमान।
9 जुलाई: पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है।

