Sangam Today News/-
देहरादून/- उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने बड़ी कार्रवाई करते हुये जिला पर्यटन विकास अधिकारी देहरादून को निलंबित (सस्पेंड)कर दिया है। पर्यटन सचिव धीरज सिंह गर्ब्याल ने सोशल मीडिया पर होम स्टे योजना के अनुदान में रिश्वत मागने के वाइरल हुये वीडियो का संज्ञान लिया।जिसमें प्रथम दृष्टया में जिला पर्यटन वविकास धिकारी देहरादून बृजेन्द्र पाण्डेय को दोषी पाया गया।पर्यटन सचिव ने भ्रष्टाचार किये जाने के सबंध में जिला पर्यटन अधिकारी देहरादून को निलंबित कर दिया है।प्रकरण की जॉच हेतु अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद नरेंद्र सिंह भण्डारी को जॉच अधिकारी नामित किया गया है।

