Sangam Today News/-
Ranikhet/- पर्यटक नगरी रानीखेत के उत्तराखण्ड परिवहन निगम (रोडवेज़) बस डिपो परिसर में विधायक रानीखेत डॉ प्रमोद नैनवाल ने ₹9.03करोड़ लागत नये बस डिपो (आधूनिक बस टर्मिनल)के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया।विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने कहा है इस बहुप्रतीक्षित परियोजना अंतर्गत बहुमंजिला भवन, नया स्टेशन व पार्किंग का आधुनिक तकनीक पर आधारित निर्माण होगा।उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके अनुरोध पर रोडवेज डिपो बस स्टेशन भवन के जीर्ण क्षीण हालत के दृष्टिगत नयी परियोजना को स्वीकृति दी।विधायक ने कहा है डिपो के निर्माण का यह बहुप्रतीक्षित परियोजना पर्यटक नगरी में यात्रियों को बेहतर एवं आधुनिक परिवहन सुविधाएँ उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी। साथ-साथ रानीखेत के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेगी।इस महत्वपूर्ण परियोजना को साकार करने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा का आभार जताया है।इस मौके पर सहायक महाप्रबंधक धर्मानंद जोशी सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

