Ticker

6/recent/ticker-posts

रामनगर में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़,51आरोरपी गिरफ्तार


Sangam Today News/- 
रामनगर/- जनपद नैनीताल के अंतर्गत रामनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल डॉमंजूनाथ टीसी कीके कुशल रणनीति तथा नेतृत्व में एक बड़ी कार्रवाई को पुलिस , एसओजी, एएचटीयू, रामनगर कोतवाली पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही को सफल अंजाम देते हुए एक बड़े रिसॉर्ट में छापेमारी कर संगठित अनैतिक देह व्यापार के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया।
टीम ने कुल 51 आरोपी गिरफ्तार किये हैं। जो यूपी तथा दिल्ली के निवासी हैं
जबकि 1 विधि-विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया है। साथ ही 10 महिलाओं (1 नाबालिग सहित) को रेस्क्यू कर मुक्त कराया गया है।संयुक्त टीम ने रिसॉर्ट को सील कर दिया है। 
इस दौरान शराब, आपत्तिजनक सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद हुए। जांच में सामने आया कि रिसॉर्ट को सुनियोजित तरीके से अवैध गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था तथा साक्ष्य छिपाने का भी प्रयास किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।पुलिस की उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए एसएसपी नैनीताल ने टीम को ₹2,500 के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।जनपद नैनीताल क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और मानव तस्करी व अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
टीम ने 51 आरोपी गिरफ्तार किये हैं। जबकि 1 विधि-विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया है। 10 महिलाओं (एक नाबालिग सहित) को रेस्क्यू कर मुक्त कराया गया है।संयुक्त टीम ने रिसॉर्ट सील किया है। इस दौरान शराब, आपत्तिजनक सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद हुए। जांच में सामने आया कि रिसॉर्ट को सुनियोजित तरीके से अवैध गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था तथा साक्ष्य छिपाने का भी प्रयास किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।पुलिस की उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए एसएसपी नैनीताल ने टीम को ₹2,500 के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।जनपद नैनीताल क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और मानव तस्करी व अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।