Almora/- जिल्ला अल्मोड़ा के अपर जिलाधिकारी (ADM) न्यायालय में विचाराधीन स्टाम्प डयूटी के कमी से संबंधित मामलों का निस्तारण किया गया।एडीएम युक्ता मिश्रा ने 18वादों का निस्तारण किया है।न्यायालय द्वारा निस्तारित 18मामलों में कुल ₹ 24.34लाख की राशि अधिरोपित की गयी।जिसके सापेक्ष अब तक ₹8.33लाख की धनराशि राजकोष में जमा कराई जा चुकी है। शेष मामलों में संबंधित पक्षकारों को नोटिस जारी कर धनराशि जमा कराने की कार्यवाही गतिमान है। निर्धारित समयावधि में धनराशि जमा न किए जाने की स्थिति में संबंधित राशि की वसूली भू-राजस्व के बकाए की भांति की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि स्टाम्प शुल्क की चोरी रोकने तथा राजस्व हितों की सुरक्षा के लिए ऐसे मामलों में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

