Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रभारी सचिव ने सड़क, अस्पताल,नदी-नालों पर विशेष सतर्कता के दिए निर्देश


Sangam Today News/- 
Almora/-अल्मोड़ा जनपद के प्रभारी सचिव डॉ पंकज कुमार पाण्डेय ने बुधवार को सभागार में जिला स्तर के अधिकारियो की मानसून सीजन के दृष्टिगत बैठक ली। उन्होंने बैठक में आपदा प्रबंधन एवं मानसून पूर्व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की है।इस दौरान जिलाधिकारी अल्मोड़ा (DM Almora) अंशुलसिंह ने पावर पाइंट प्रेजेंटेशन द्वारा जनपद के प्रभारी सचिव को जनपद की तैयारियों से अवगत कराया।तथा बताया कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों का चिन्हीकरण, कंट्रोल रूम की स्थापना, विभागीय नोडल अधिकारियों की तैनाती, जेसीबी-डोजर की व्यवस्था, खाद्यान्न एवं दवाओं का अग्रिम भंडारण तथा वैकल्पिक मार्गों की पहचान के कार्यों पर पूर्ण ध्यान दिया गया है।जिसपर प्रभारी सचिव ने जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानसून अपने आप में आपदा नहीं है। मानसून के दौरान भूस्खलन, बाढ़, सड़क अवरुद्ध होना जैसी विकट परिस्थितियां ही वास्तविक आपदा हैं। प्राकृतिक आपदा को कोई रोक नहीं सकता, लेकिन आपदा के बाद हमारा रिस्पांस टाइम कम से कम हो। प्रभावित लोगों तक राहत एवं आवश्यक सुविधाएं तत्काल पहुंचें, यही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
प्रभारी सचिव ने कहा कि सभी विभाग से टीम वर्क की भावना से कार्य करने पर जोर दिया। तथा यह भी कहा चाहे कैसी भी विपरीत परिस्थिति हो यदि टीम वर्क मजबूत होगा तो हमारा कार्य उतना ही सफल और प्रभावी होगा।
प्रभारी सचिव ने पीडब्ल्यूडी स्वास्थ्य, पूर्ति, विद्युत, जल संस्थान एवं सिंचाई विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि मानसून अवधि में सड़कों का तत्काल खुलना, अस्पतालों में दिन रात चिकित्सा सुविधा, नदी-नालों के जलस्तर की मॉनिटरिंग एवं संवेदनशील गांवों में चेतावनी तंत्र सक्रिय रखा जाना चाहिए।इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों से सुझाव में लिये।सचिव ने निर्देश दिए हैं कि आवश्यकतानुसार मॉकड्रिल कराई जाय,ताकि आपदा के समय सभी की भूमिका स्पष्ट रहे। संचार व्यवस्था, वायरलेस सेट एवं सैटेलाइट फोन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है।