Sangam Today News/- अल्मोड़ा जनपद के भिकियासैण नगरपंचायत वार्ड दो निवासी दरवानसिंह की पुत्री रीतु बिष्ट ने अपर पीसीसी परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रीतु का चयन वित्त विभाग में वित्त अधिकारी के पद पर हुआ है। रीतु ने इण्टर तक की पढाई सनराइज़ सनराइज कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिकियासैण से की तथा उच्च शिक्षा कुमाऊँ विश्वविद्यालय से ग्रहण की।रीतु वर्तमान में जीजीआईसी भिकियासैण में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत है। कठिन परिश्रम कर रीतु की इस सफलता पर लोगों ने बधाईयाँ व शुभकामनाएं दी हैं। रीतु के पिता दरवानसिंह पूर्व बीजेपी मंडल अध्यक्ष व व्यवसायी तथा माता मीना बिष्ट गृहणी तथा पूर्व ग्राम प्रधान हैं।

