Sangam Today News/-
अल्मोड़ा जनपद के तहसील स्याल्दे अंतर्गत ग्राम पंचायत पालपुर देघाट के लाल गजेंद्र बंगारी बीते दिवस आईएमए देहरादून की पासिंग आउट परेड में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं।जिससे स्याल्दे -देघाट क्षेत्र में खुशी की लहर है।गजेंद्र बंगारी के पिता बालम सिंह बंगारी पूर्व सैनिक हैं।उनकी मेहनत,लगन से मिली इस महत्वपूर्ण सफलता पर विधायक सल्ट महेश जीना, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी,ब्लॉक प्रमुख स्याल्दे मथुरा दत्त,कुंदन लाल, सुमित मनराल, करन जीना सहित अनेकों सामाजिक संगठनों,पंचायत जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिक संगठन आदि खुशी जताते हुये शुभकामनाएं व बधाईया दी है।तथा कहा है गजेंद्र की यह सफलता पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए एक मिशाल व प्रेरणा है।

