Sangam Today News/-
देहरादून/- उत्तराखंड के पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर शासन ने 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। 19मई से 21मई तक सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेगें। उनकी अंतेष्टि बुधवार 20 मई को पुलिस सम्मान के साथ सम्पन्न होगी। बुधवार20मई को राज्य सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने इस सबंध में आदेश जारी कर दिये हैं।इस दौरान शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम भी आयोजित नहीं किए जाएंगे।

