Sangam Today News/-
देहरादून/- उत्तराखंड विधानसभा देहरादून सभाकक्ष में शिक्षा मंत्री डॉ धनसिंह रावत ने विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली।इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों के साथ शिक्षकों के विभिन्न मागों पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में शिक्षा मंत्री ने जूनियर हाईस्कूल शिक्षकों को विभाग द्वारा प्रस्तावित त्रिस्तरीय ढांचे में शामिल करने तथा पुरानी पेंशन योजना से वंचित शिक्षकों को इसका लाभ प्रदान करने के संबंध में अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।
साथ ही डीएलएड (DLEd) प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षा मित्रों एवं अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की मांगों के समाधान हेतु उच्च स्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए ।कहा यह समिति दो सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराएगी।

