देहरादून/- पंजाब क्षेत्र से भारी संख्या में उत्तराखण्ड पहुचें बड़ी संख्या में निंहग सिख पुलिस व प्रशासन के साथ गुरूवार देर रात तक चली वार्ता के बाद वापस पांवटा साहिब के लिए वापस लौट गये हैं। यहाँ बताते चलें कि निहंग भारी संख्या में पंजाब से हेम कुण्ड के लिए कूच कर रहे थे।पुलिस ने पांवटा साहिब में रोकने के लिए बैरिकेटिंग की।लेकिन इन्होंने बैरिकेटिंग हटाकर देहरादून पहुंच गये।तथा रेसकोर्स देहरादून गुरूद्वारा पहुंच गये। यहां प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के द्वारा वार्ता की गयी।व सकरात्मक वार्ता के बाद वापस पांवटा साहिब हिमाचल को वापस हुये। एसएसपी(SSP) प्रमेंद्र डोबाल ने बताया है कि
गुरुवार देर रात कुछ निहंग श्रद्धालु पांवटा साहिब और अन्य मार्गों से देहरादून पहुंचे, जो रेसकोर्स में स्थित गुरुद्वारे में पहुंचे. उनके साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा बातचीत की गई. बातचीत और विस्तृत वार्ता के बाद उन सभी को वापस पांवटा साहिब हिमाचल की तरफ भेजा गया है ।

