Ticker

6/recent/ticker-posts

ककलासों महोत्सव में उत्तराखण्ड लोकसंस्कृति धूम,प्रसिद्ध लोक गायकों ने दी मनमोहक प्रस्तुति


Sangam Today News/- 
अल्मोड़ा जनपद के ब्लाक भिकियासैण के अटल उत्कृष्ट जीआईसी चौनलिया खेल मैदान में ककलासों एकता मंच द्वारा आयोजित दो दिवसीय ककलासों महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस मौके पर लोक कलाकारों तथा स्कूली बच्चों ने मंच पर उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति को मूर्त रूप दिया।इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।शनिवार सायं  महोत्सव का शुभारंभ कर विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने ककलासों एकता मंच के प्रयासों की सराहना की।


उन्होंने कहा उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति का विश्व में अद्वितीय स्थान है।तथा इस तरह के कार्यक्रम उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति को नये आयाम देने में मिल का पत्थर साबित होगा।उन्होंने अगले वर्ष  महोत्सव को भब्य रूप देने के लिए आश्वस्त किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूली बच्चों की प्रस्तुति सरस्वती वंदना के साथ हुआ।उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध लोकगायक शिवदत्त पंत के निर्देशन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति कलाकारों ने दी। इस मौके पर शिवदत्त पंत, विशन सिंह हरियाला,पन्नु गुसाईं ,दीपा पंत, श्रवण भारद्वाज, दुर्गा सिंह आदि की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को झुमने को मजबूर कर दिया। लोकगायिका दीपा पंत की प्रस्तुति "पहाड़ क ठंड पाणी छोडनी नी लगानी" ने खूब वाह वाह लूटी। कार्यक्रम में कुमाउनी, गढ़वाली सांस्कृतिक प्रस्तुति की धूम रहीं।साथ ही उत्तराखण्ड लोकसंस्कृति विभाग की टीम ने भी मनमोहक छोलिया नृत्य सहित विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुत किये।सांस्कृतिक कार्यक्रम देर शाम तक जारी रहा। ककलासों एकता मंच के अध्यक्ष बलराज सिंह नेगी ने अतिथियों का स्वागत किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन शिवदत्त पंत ने किया।इस मौके पर ब्लाक प्रमुख दिगम्बर सिंह,,किरन पाण्डेय,ग्रीश कडाकोटी,कुबेर सिंह कडाकोटी, किरन पाण्डेय, सुंदर सिंह,कमल ध्यानी,संजय डोर्बी,मदन कठायत,रोहित भण्डारी, गौरव पंत, सतीश नेगी, वरूण सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।इस मौके पर स्वंय सहायता समूहों ने ग्रामोत्थान परियोजना से जुड़े महाकालेश्वर स्वयत्त सहारिता  के विभिन्न महिला समूहों ने स्थानीय उत्पादों पर आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी।तथा लोगों ने प्रदर्शनी से जमकर खरीदारी की।परियोजना के ब्लाक समन्वयक दीपक शर्मा ने लोगों को ग्रामोत्थान परियोजना की जानकारी दी।