Sangam Today News/-
Almora/- जनपद अल्मोड़ा अंतर्गत कोतवाली चौखुटिया पुलिस टीम ने "आपरेशन प्रहार" के तहत लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।SSP Almora ने “आपरेशन प्रहार” के के तहत जिला अंतर्गत समस्त थाना प्रभारियों को न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में संबंधित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु सख्त निर्देश दिए हैं।इसी के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट मु0 Fir no- 15/24 धारा 74/75/79/351(2)/352 बीएनएस व 7/8 पोक्सो एक्ट में वारंटी अभियुक्त रिजवान कुरैशी उम्र- 38 वर्ष निवासी वार्ड न0 -02 मस्जिद के पास खत्याडी थाना रामनगर जिला नैनीताल जो काफी समय से माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश नहीं हो रहा था।वारंटी अभियुक्त को कोतवाली चौखुटिया क्षेत्र से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

