Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रधानमंत्री निधि से उत्तराखण्ड को मिलेंगी ये स्वास्थ्य सुविधायें,एमओयू पर हुये हस्ताक्षर


Sangam Today News/- 
दिल्ली/-देवभूमि उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर एवं आधुनिक बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल हुयी है।जिसके तहत भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय व उत्तराखण्ड सरकार के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर हुये हैं। 
जिसमें उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य सचिव (हैल्थ सेक्रेटरी) विनय शंकर पांडेय एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अपर सचिव आराधना पटनायक की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गये हैं। समझौते के तहत प्रधानमंत्री निधि(प्राइम मिनिस्टर फण्ड) के माध्यम से उत्तराखण्ड को 4एमआरआई (MRI )मशीनें, 5 डिजिटल मैमोग्राफी मशीनें तथा 75(एआई) AI आधारित पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स-रे(X-Ray) मशीनें उपलब्ध कराई जायेंगी।
इन अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों के उपलब्ध होने से प्रदेश के सरकारी चिकित्सालयों में जांच सुविधाओं का विस्तार होगा तथा रोगों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निदान में उल्लेखनीय सहायता मिलेगी। 
बताया गया है विशेष रूप से पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में AI-सक्षम पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों के माध्यम से मरीजों को निकट ही बेहतर जांच एवं उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराना संभव होगा।
इस दौरान एनएचएम(NHM) उत्तराखण्ड के मिशन निदेशक संदीप तिवारी सहित भारत सरकार एवं राज्य सरकार के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।