Ticker

6/recent/ticker-posts

कुनाल का भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक के लिए हुआ चयन,लोगों ने दी बधाई


Sangam Today News/- 
अल्मोड़ा जनपद अंतर्गत नगर पंचायत भिकियासैण के वार्ड 2निवासी प्रतिष्ठित व्यवसायी राकेश ध्यानी के सुपुत्र कुनाल ध्यानी का चयन देश के प्रतिष्ठित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक के पद पर हुआ है।कुनाल की यह सफलता उनकी मेहनत, लगन व प्रतिभा का उत्कृष्ट उदाहरण है।तथा युवाओं के लिए एक नजीर है।उनकी इस उपलब्धि पर विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल,नगर पंचायत चेयरमैन दीपक बिष्ट,सभासद संजय बंगारी,भावेश बिष्ट,पूर्व जिला पंचायत सदस्य लीला बिष्ट,व्यापार मंडल अध्यक्ष महीपाल बिष्ट सहित विभिन्न संगठनों ने बधाई व शुभकामनाएँ देते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की है।