Ticker

6/recent/ticker-posts

नशा कर स्कूटी भगा रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार,स्कूटी सीज


Sangam Today News/- 
अल्मोड़ा जनपद के चौखुटिया में दिल्ली के युवक को नशे के हालत में स्कूटी भगाना महगा साबित हुआ।पुलिस ने स्कूटी को सीज कर दिया है।मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया था। चेकिंग के दौरान स्कूटी चालक दीपक कुमार निवासी नई दिल्ली को नशे की हालत में लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाते हुए पाया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर स्कूटी को सीज किया गया गया।क्षेत्र में चैकिंग अभियान जारी है।