नैनीताल/- सूचना एवं लोक जनसम्पर्क विभाग उत्तराखण्ड के संयुक्त निदेशक (ज्वाइंट डाईरेक्टर)
नितिन उपाध्याय ने जिला सूचना कार्यालय नैनीताल का निरीक्षण कर गहनता से जानकारी हासिल की। इस मौके पर संयुक्त निदेशक ने नैनीताल जनपद क्षेत्र के विभिन्न प्रिन्ट,इलेक्ट्रॉनिक,डिजिटल मीडिया के पत्रकारों से मुलाकात की।उन्होंने पत्रकारों से संवाद किया।तथा महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप जिला सूचना कार्यालय और आधुनिक मीडिया सेंटर की स्थापना की विभागीय कार्यवाही तेजी से गतिमान है। इन नये मीडिया सेंटर के बन जाने से स्थानीय और बाहरी क्षेत्रों से आने वाले पत्रकारों को समाचार प्रेषण, कवरेज और अन्य तकनीकी कार्यों में अभूतपूर्व सुविधा मिलेगी, जिससे वे और अधिक सुगमता से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे।पत्रकारों द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों को प्रदेश से बाहर मात्र दो ही चिकित्सालयों को ईलाज हेतु जो अनुबंधित किया गया है, उनकी संख्या बढ़ाए जाने की मांग, सहित पत्रकार मान्यता एवं प्रेसमान्यता से संबंधित प्रकरण रखे जिस सबंध में संयुक्त निदेशक ने आश्वस्त किया कि पत्रकारों के कल्याण एवं सरकार कटिबद्ध है इस क्षेत्र में कार्यवाही गतिमान है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा सुविधा हेतु प्रदेश से बाहर के और चिकित्सालयों के अनुबंध की कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान संयुक्त निदेशक सूचना ने अवगत कराया कि प्रदेश में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पॉलिसी भी शीघ्र ही लागू की जाएगी,इस संबंध में विभागीय कार्यवाही तेज गति से चल रही है।निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे सरकार की नीतियों और विकास कार्यों का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनायें।

