Sangam Today News/-
देहरादून/-उत्तराखण्ड सचिवालय देहरादून में गुरूवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रीमंडल के बैठक सम्पन्न हुयी।बैठक के शुरूआत में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूरी तथा अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर शोक जताते हुये 2मिनट का मौन रखा गया।बैठक में कुल 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी।
1-कैबेनेट बैठक में उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी गयी।
2-उत्तराखण्ड में कार्यरत उपनल कर्मचारियों के लिए समान कार्य-समान वेतन की कटऑफ तिथि12नवम्बर 2018से बढाकर 15 अगस्त 2024 तक बढ़ाई गई है।3-उत्तराखंड को पूर्ण साक्षर घोषित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है।
4-आबकारी नियमावली में संशोधन, दोहरे कर की व्यवस्था समाप्त।
5- सेलाकुई सगंध पौधा केंद्र में गुणवत्ता जांच प्रयोगशाला स्थापित होगी।जॉच प्रयोगशाला संचालन के लिए पांच नए पद स्वीकृत। 6-अंतरराष्ट्रीय हिमालयन कार रैली के आयोजन को मंजूरी।
7-बिटुमेन (कोलतार)उपलब्धता प्रभावित होने पर निर्माण अनुबंध अवधि बढ़ाने का निर्णय।
8-उत्तराखंड कारागार नियमावली में संशोधन को मंजूरी।
9-कारागार अधीनस्थ सेवा नियमावली को स्वीकृति, पदों में होगी वृद्धि ।
10-उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों एवं आश्रितों को भर्ती प्रक्रिया में दस्तावेज सत्यापन हेतु राहत।
11-चारधाम यात्रा में घोड़ा-खच्चरों के बीमा प्रीमियम पर सरकारी सहायता।
12- एम्ब्रियो ट्रांसफर तकनीक आधारित गौवंश संवर्धन एवं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की पायलट परियोजना को मंजूरी मिली है।

