Ticker

6/recent/ticker-posts

"आपरेशन प्रहार" हुआ तेज भारी संख्या में वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही,कई वाहन सीज


Sangam Today News/- 
Almora/- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा (SSP Almora) के सख्त निर्देश पर अल्मोड़ा में "आपरेशन प्रहार" तेज हो गया है।पर्यटन सीजन तथा वीआईपी दौरे के मध्यनजर जिलेभर में सघन चैकिंग अभियान जारी है।
साथ ही शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।बुधवार को सघन चैकिंग अभियान के दौरान प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों, जनपद प्रवेश मार्गों, मुख्य सड़कों एवं संवेदनशील स्थलों पर वाहनों की गहन जांच की गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी गतिविधियों का सत्यापन किया गया तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस के चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, रैश ड्राइविंग एवं आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में वाहन संचालित करने वाले कुल 112 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। वहीं थाना भतरौजखान पुलिस द्वारा नियमों का गंभीर उल्लंघन करने पर 3 वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद में बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे अथवा घूम रहे 18 बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई, जबकि 15 बाहरी व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन कराया गया।आपरेशन प्रहार के तहत अभियान जारी है।