Ticker

6/recent/ticker-posts

हूटर बजाकर वाहन चलाना व बहसबाजी पड़ी भारी,पुलिस ने की कार्यवाही


Sangam Today News/- 
Almora/- SSP Almora चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष दन्या  दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जागेश्वर श्रेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यूपी से आये एक वाहन में अनाधिकृत रूप से हूटर का प्रयोग करते हुए पाया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल प्रभाव से वाहन से मौके पर ही हूटर उतरवाया गया तथा वाहन चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।
     इस कार्यवाही के दौरान वाहन में सवार कुछ यात्रियों ने ट्रैफिक नियमों के संबंध में पुलिस टीम से बहसबाजी करते हुए अनावश्यक दबाव बनाने का प्रयास किया गया। दन्या पुलिस ने पूरी संयमित एवं पेशेवर कार्यशैली का परिचय देते हुए निष्पक्ष रूप से नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की और स्पष्ट किया कि यातायात नियमों के पालन में किसी प्रकार की धौंस, रौब या प्रभाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।