Ticker

6/recent/ticker-posts

जनपद में होमगार्डस के चयन के लिए इस तिथि तक जमा किये जा सकते हैं आवेदन पत्र

Sangam Today News/- 
Almora/- जिला कमान्डेन्ट होमगार्डस अल्मोड़ा नितिन काकेरवाल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि 30जून 2026तक रिक्त हो रहे कुल 30 होमगार्डस के पदों के लिए इच्छुक अभ्यार्थी 10जून से 30जून तक निशुल्क किसी भी कार्यदिवस को कार्यालय जिला कमान्डेंट होमगार्डस अल्मोड़ा पूर्वी पोखरखाली जेल रोड अल्मोड़ा से प्राप्त कर सकते हैं। या फिर जिले के विभागीय फेसबुक पेज Homeguards almora से भी डाउनलोड कर सकते हैं। तथा निर्धारित प्रारूप पर पूर्ण रूप से भरे गये आवेदन पत्र व्यक्तिगत एवं डाक के माध्यम से किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय में जमा कर सकते है। आवेदन पत्र जमा किये जाने की अन्तिम तिथि दिनॉंक 30 जून, 2026 की रात्रि 11ः59 बजे तक निर्धारित है। बिना स्वप्रमाणित, त्रृटिपूर्ण, अपूर्ण, निर्धारित तिथि एवं समय के उपरान्त प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र किसी भी स्तर से स्वीकार नहीं किये जायेंगे। समयान्तर्गत व्यक्तिगत रूप से जमा होने वाले आवेदनों के सापेक्ष पावती प्रदान की जायेगी, जिसे शारीरिक नाप-जोख एवं दक्षता परीक्षा के समय अभ्यर्थी को प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा तथा डाक से प्राप्त होने वाले आवेदनों की भर्ती तिथि एवं अन्य जानकारियां कार्यालय के विभागीय फेसबुक पेज के माध्यम से प्रदान की जायेगी।
 उन्होंने बताया कि स्वयंसेवक भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षित योग्यता के रूप में उत्तराखण्ड राज्य द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है एवं अनारक्षित/अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लम्बाई 165 से0मी0, अनुसूचित जाति अभ्यर्थी के लिए न्यूनतम लम्बाई 157.50 सेमी तथा पर्वतीय क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लम्बाई 160 सेमी होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से कम एवं 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिये।