Ticker

6/recent/ticker-posts

कुलान्टेश्वर महादेव मेला स्थल सौंदर्यीकरण सहित ₹42 करोड़ की योजनाओं को मिली वित्तीय स्वीकृति


Sangam Today News/- 
देहरादून/-उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न जिलों में वाह्य व आन्तरिक मार्गों के निर्माण, सौन्दर्यीकरण तथा आपदा राहत आदि विकास कार्य हेतु ₹42करोड़ की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति दी है। धारचुला के ग्राम वौन के श्री हया गुरु देव व गैरेंग मंदिर सौंदर्यीकरण हेतु 85लाख, सल्ट के कुलान्टेश्वर महादेव मेला स्थल सौंदर्यीकरण हेतु 50.08लाख की स्वीकृति शामिल है। इसके अलावा पिरान कलियर के मेवड़ नागड के श्मशान घाट हेतु 16.49लाख, देहरादून अन्तर्गत दैवीय आपदा से प्रभावित ग्राम मझाडा/कार्लीगाड के 14 प्रभावित परिवारों को सुरक्षा की दृष्टि से अन्यत्र किराये के भवन में रखने के लिए प्रतिमाह ₹ 4हजार की दर से 6 माह के भुगतान हेतु 3.36 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृति, जनपद उधमसिंहनगर (US Nagar) के विधान सभा क्षेत्र किच्छा के नगला, लालपुर मोटर मार्ग से इंदर पुर (अम्बेडकर कालोनी) तक मार्ग का प्रीमिक्स कार्पेट द्वारा पुनः निर्माण हेतु 85.49लाख, शासकीय भवनों पर ग्रिड कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट संयत्र (5.5 मेगावाट क्षमता) स्थापित किए जाने हेतु 35.24 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में 14.10 करोड़ तथा विभिन्न जनपदों के सार्वजनिक स्थलों पर सोलर स्ट्रीट लाइट एवं सोलर हाई मास्ट संयत्रों की स्थापना हेतु 38 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में 15.20 करोड़ स्वीकृत करने के साथ ही उरेडा के अन्तर्गत शासकीय भवनों पर सोलर वाटर हीटर संयंत्रों की स्थापना हेतु 6.76 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹ 2.70 करोड़ स्वीकृत किया गया है।इसके अलावा पिथौरागढ़ के ब्लाक धारचूला के आदि कैलाश मंदिर में वाह्य रास्ते एवं अन्य सुविधाओं के निर्माण 3.28 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किया गया है।चम्पावत के अन्तर्गत टनकपुर एवं बनबसा के ग्रामीण क्षेत्रों में 10-10 किमी. आन्तरिक मार्गाे के निर्माण हेतु 4.38 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किया गया है।