Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तराखंड में विभिन्न कार्यों हेतु 105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति,राजा हरूहीत मंदिर का सौंदर्यीकरण भी शामिल


Sangam Today News/- 
उत्तराखंड सरकार ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास को गति देने के लिए 105 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़कों, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, शहरी विकास, न्यायिक अवसंरचना और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी कई परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
सरकार की स्वीकृतियों में धार्मिक स्थलों के विकास को भी प्राथमिकता दी गई है। अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र स्थित हरूहीत मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य के लिए 93.36 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं, पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल ब्लॉक में स्थित मां बाल कुँवारी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 72.67 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
श्रम न्यायालयों में महिलाओं, दिव्यांगजनों और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए अलग शौचालय एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु देहरादून, काशीपुर और हरिद्वार के लिए कुल 1.41 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा पर्यटन विभाग के माध्यम से रानीखेत क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 1.50 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
नगर निगम कोटद्वार में एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए लगभग 4.96 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। वहीं रामनगर स्थित दीवानी न्यायालय में न्यायिक कर्मचारियों के लिए आवासीय भवन निर्माण हेतु भी धनराशि स्वीकृत की गई है।
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत मायापुर क्षेत्र में फायर स्टेशन के लिए 50 बिस्तरों वाले बैरक निर्माण को भी मंजूरी मिली है। इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार की ओर से 4.17 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
शहरी विकास विभाग के अंतर्गत पशु शवदाह गृह, लीगेसी वेस्ट निस्तारण, कूड़ा वाहनों और अन्य उपकरणों की खरीद से संबंधित परियोजनाओं के लिए 48.58 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी दी गई है। इन योजनाओं का लाभ हल्द्वानी, रुद्रपुर, हरिद्वार, रुड़की, नैनीताल, पुरोला, बनबसा और अन्य नगर निकायों को मिलेगा।
सड़क एवं परिवहन अवसंरचना को मजबूत करने के लिए भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को हरी झंडी दी गई है। रायपुर विधानसभा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त मार्गों के पुनर्निर्माण के लिए 7.76 करोड़ रुपये, रुद्रपुर शहर में सड़क चौड़ीकरण के लिए 13.73 करोड़ रुपये तथा रुद्रप्रयाग जिले में मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए 4.02 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इसके अतिरिक्त लालकुआं क्षेत्र में विजयपुर-पहाड़पानी पैदल मार्ग के सुधार के लिए 3.87 करोड़ रुपये, चम्पावत में मौनपोखरी से हरेश्वर मंदिर मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए 9.87 करोड़ रुपये तथा रामनगर क्षेत्र में हनुमानधाम मंदिर मार्ग के सुदृढ़ीकरण