Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन ,लंबे समय से थे अस्वस्थ


Sangam Today News/- 
देहरादून/- उत्तराखण्ड के पूर्ब मुख्यमंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेवानिवृत्त) का मंगलवार को निधन हो गया है।वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।91वर्षीय भुवन चंद्र खंडूरी ने मैक्स अस्पताल देहरादून में अंतिम सांस ली। खंडूरी पहली बार वर्ष 1991से सांसद चुने गये।वे अटल विहारी बाजपेयी सरकार में सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री रहे।साथ ही उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री के रूप में उनका पहला कार्यकाल ​वर्ष  2007 से 2009 तक तथा दूसरा कार्यकाल: 2011 से 2012 तक का रहा।मुख्यमंत्री रहते हुए उनके द्वारा लिये गये अनेकों सख्त निर्णयों  ने उन्हें विशिष्ट पहचान दिलाई है।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खंडूरी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा,अनुशासन व समर्पण का अद्वितीय उदाहरण हमेशा याद किया जायेगा। उन्होंने उत्तराखण्ड के विकास, सुशासन, पारदर्शिता और ईमानदार कार्यशैली की मजबूत पहचान बनाई। उन्होंने प्रदेशहित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर विकास को नई दिशा प्रदान करने का काम किया। मुख्यमंत्री सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं,सामाजिक संगठनों ने बीसी खंडूरी के निधन को उत्तराखंड तथा देश की राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए गहरा दुःख जताया है। तथा शोकाकुल परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की है।दिवंगत खंडूरी की सादगी, स्पष्ट वादिता,कार्यकुशलता सदैव प्रेरणा स्रोत रहेगी।