Ticker

6/recent/ticker-posts

रिया की कड़ी मेहनत व परिश्रम लाया रंग,बोर्ड परीक्षा में GGIC का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन


Sangam Today News/- 
भिकियासैण (अल्मोड़ा) /- तहसील मुख्यालय व नगर पंचायत भिकियासैण स्थित राजकीय कन्या इण्टर कालेज भिकियासैण (GGIC Bhikiyasean) का उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा  परिषद (बोर्ड) का हाईस्कूल (10वीं), इण्टरमीडिएट (12वीं) का परीक्षाफल शत प्रतिशत (100%) रहा है।प्रधानाचार्य  गीता तड़ागी ने जानकारी देते हुए बताया है कि इण्टर में 11छात्राओं में सें 10ने प्रथम स्थान 1ने द्वितीय स्थान  प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

जिसमें रिया ने 85.6प्रतिशत, प्रिया  साइंस वर्ग ने 76.8प्रतिशत अंक हासिल किये हैं।जबकि हाईस्कूल में हाईस्कूल में 13छात्राओं में से 8ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।जिसमें प्रियंका ने 80.4प्रतिशत अंक हासिल किये हैं। 

  रिया की कड़ी मेहनत लायी रंग
  इण्टर परीक्षा में रिया रावत पुत्री पदम सिंह रावत निवासी बैना ने, कड़ी मेहनत, लगन व परिश्रम से विद्यालय सहित ब्लाक का नाम रोशन किया है।उसने 85.6%अंक प्राप्त किये हैं।साधारण परिवार से तालुक रखने वाली रिया कुशाग्र बुद्धि के साथ विद्यालय के विभिन्न रचनात्मक क्रियाकलापों में हमेशा आगे रही है।वह ग्राम बैना से लगभग 6किमी दूरी तय कर विद्यालय में अध्ययन के लिए पहुंचती थी।रिया ने कहा है वह स्कूल से घर जाने के बाद घर के कार्यों में हाथ बटा कर पढाई भी नियमित करती थी।रिया ने कहा विद्यालय के गुरूजनों(शिक्षिकाओं) के बेहतर शिक्षण, विद्यालय का अनुशासन के साथ नियमित अध्ययन से उन्हें यह सफलता हासिल हुई है।अभिभावकों ने विद्यालय के बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई है।साथ ही प्रधानाचार्य व शिक्षिकाओं ने भी खुशी जताते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की है।