Ticker

6/recent/ticker-posts

कार दुर्घटनाग्रस्त होकर मकान के छत में गिरी, चालक की मौत


Sangam Today News/- 
Ranikhet/-अल्मोड़ा जनपद अंतर्गत रानीखेत तहसील के ग्राम देहोली पोस्ट चौबटिया में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।जिसमें चालक की मौत हो गयीं।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार (आज)सुबह 3बजे के आसपास वेगनआर संख्या UK02-TA-3159 सड़क से करीब लगभग 15-20 मीटर नीचे लाल सिंह की छत मेँ गिर गई, जिसमे चालक भुवन प्रसाद पुत्र गोपाल राम उम्र 32वर्ष निवासी ग्राम मटेला काफलीगैर जिला बागेश्वर की मृत्यु हो गई है शव को पोस्टमार्टम हेतु नागरिक चिकित्सालय लाया गया है। बताया गया वाहन में चालक अकेला था। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।