Ticker

6/recent/ticker-posts

दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालय के छात्र ने इण्टर परीक्षा की प्रदेश मैरिट लिस्ट में 6ठी रेंक के साथ जिला किया टॉप


Sangam Today News/- 
Almora/- अल्मोड़ा जनपद के आर्य इंटर कॉलेज देघाट के वेदांत और गार्गी उत्तराखंड विद्यालयी परिषद की इण्टर परीक्षा में परचम लहराया है। वेदांत ने प्रदेश के इण्टरमीडिएट परीक्षा मैरिट लिस्ट में 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर 6ठा स्थान प्राप्त कर अल्मोड़ा जिला टॉप किया है। तथा गार्गी ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश मैरिट लिस्ट मे, गार्गी 17,वा स्थान हासिल किया है।

आर्य इंटर कॉलेज देघाट के छात्र वेदांत पपनोई ने प्रदेश की वरीयता सूची मैं 6 वा स्थान प्राप्त किया। वेदांत की माता आदर्श गृहणी के साथ ही ग्राम प्रधान के पद पर भी हैं। वेदांत के पिता सामाजिक कार्यकर्ता के साथ ही पेयजल विभाग मैं कार्यरत हैं। वेदांत बचपन से ही मेधावी रहें हैं।गार्गी बिष्ट की माता आर्य इंटर कॉलेज देघाट मैं शिक्षिका के पद पर कार्य कर रही हैं और गार्गी के पिता भी शिक्षक है। गार्गी की संगीत मैं भी रूचि रही हैं। विगत वर्ष गार्गी राष्ट्रीय स्तर पर कला उत्सव मैं प्रतिभाग कर चुकी है। बताते चले की विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा हैं. और विगत वर्ष विद्यालय दीन दयाल पुरस्कार प्राप्त कर चूका हैं।वेदांत और गार्गी की इस उपलब्धि पर प्रबंधक अशोक तिवारी, प्राचार्य रमेश चंद्र टम्टा, डॉ पंकज बहुगुणा, रविता वर्मा, रश्मि बिष्ट, प्रियंका पंत, दीक्षा, दीपिका, केदार सिंह, दिनेश पंत, प्रशांत तिवारी, रामा पंत पूरन भिरकनी ने खुशी व्यक्त की हैं और बधाई दी है।विद्यालय का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा। गार्गी बीते वर्ष राष्ट्रीय स्तर की कला प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुकी है।साथ ही बीते वर्ष विद्यालय को दीनदयाल उपाध्याय पुरस्कार भी मिला है।विधायक महेश जीना ने भी दोनों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।