Sangam Today News/-
अल्मोड़ा जनपद के भिकियासैण तहसील अंतर्गत गुरूवार को सुबह एक कार संख्या- UK04F6683 रापड़ -गंगोड़ा -चमड़खान मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क के नीचे के बैण्ड में जा गिरी।जिसमें सवार 3सोगों की मौत की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही तहसील मुख्यालय भिकियासैण से SDRF टीम व तहसीलदार बर्खा जलाल तत्काल मौके पर पहुंचे।एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू किया। मिली जानकारी में में वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे जिनमें से तीन व्यक्तियों के शव बरामद किए गए हैं।एसडीआरएफ टीम प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया है कि रेस्क्यू कर तीनों मृतक शरीर को वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस के सुपर्द किया है।घटना स्थल पर सूचना के बाद थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार सहित थाना व चौकी भिकियासैण से भी पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी।
घटना सुबह साढ़े 4बजे के आसपास बतायी गयी है।बताया है वाहन में सवार लोग नौघरिया(सिनौड़ा) से जागर लगाकर वापस कार से चमड़खान (तहसील रानीखेत) की ओर जा रहे थे। मौके पर थानाध्यक्ष भतरौजखान सहित पुलिस टीम पहुंची
एसडीआरएफ टीम में प्रभारी महिपाल सिंह, कास्टेबल हरीश पाण्डेय, अमित, राजेंद्र, जगमोहन ,आनंद व होमगार्ड रोहित शामिल है़ं।


