Ticker

6/recent/ticker-posts

मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस रास्ते में खराब, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल


Sangam Today News/-
अल्मोड़ा जनपद के सल्ट ब्लॉक में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर फिर एक मामला सामने आने से, स्वास्थ्य विभाग सवालों के घेरे में आ गया है । 
   हालिया घटना मंगलवार रात की है, जब मरीज को ले जाती हुई 108 एम्बुलेंस अस्पताल पहुचने से पहले ही खराब हो गई। हालांकि गनीमत यह रही कि एम्बुलेंस अस्पताल के कुछ समीप पहुंच चुकी थी, लेकिन टायर खराब होने के कारण आगे नही बड़ पाई । 
    प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात एम्बुलेंस 108, रणथंबल गांव से एक गर्भवती महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल ले जा रही थी, इसी बीच वह अस्पताल से कुछ दूर पहले ही ठप्प हो गई। दर्द से पीड़ित महिला को जैसे तैसे अस्पताल पहुंचाया गया।
  सामाजिक कार्यकर्ता नारायण सिंह रावत ने सल्ट में चल रही स्वास्थ्य सेवाओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अधिकतर ऐम्बुलेंस बदहाल स्थिति में है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने यह भी कहा की जल्दी ही स्वास्थ्य सेवाएं ठीक नहीं होने की स्थिति मे, लचर स्वास्थ्य सुविधाओं के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
   वहीं, एम्बुलेंस की लचर स्थिति, अस्पतालों में ईमर्जन्सी की पुख्ता इंतजाम न होना, चिकित्सकों और विशेषज्ञों की कमी समेत कई समस्याओं को लेकर क्षेत्र के लोगों ने पहले भी आक्रोश व्यक्त किया है। लेकिन इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कई प्रश्न खड़े कर रही है।