Sangam Today News/-
Almora/- जनपद अल्मोड़ा अंतर्गत ब्लाक सभागार स्याल्दे में दिगम्बर भण्डारी बैनर तले "माटी की आवाज" के तहत लोकनृत्य गायन प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सल्ट विधायक महेश जीना,विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नेगी, ब्लाक प्रमुख मथुरा दत्त ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में कुमाउनी व गढ़वाली गाने व लोक नृत्य प्रस्तुत किये गये।
"माटी की आवाज" प्रतियोगता का उद्देश्य क्षेत्र के उभरते कलाकारो को खोज कर उनकी प्रतिभा को नये आयाम से बड़े मंच तक का स्थान देना है।क्षेत्र के लोक गायक दिगम्बर भंडारी की अपनी सोच से क्षेत्र की प्रतिभाओं को उजागर करने का जज्वा 'माटी की आवाज ' बैनर तले गायक व कलाकारो को तरासने का कार्य किया जा रहा है।उनका कहना है की पहाड़ में एसे प्रतिभायें है जो किनि कारण बस उभर नही पाते चाहे पारिवारिक स्थिति हो या अन्य सभी को मौका मिले बड़े मंच में पहुंचे इसी लिए हमने हर क्षेत्र में जाकर प्रतिभा खोजने तरासने का कार्य किया जा रहा है।इस मौके पर प्रसिद्ध लोक गायक विशन सिंह हरियाला ,लोक गायक गिरीश सनवाल एवं अन्य वरिष्ठ कलाकारो ने निर्णायक की भूमिका में कलाकारों की परख का जिम्मा सभाला। प्रतियोग्ता में मानिला सल्ट , स्याल्दे सहित विभिन्न स्थानों से 50 से अधिक प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


